Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raj Dharma: From the Vedic Period to Present

    February 23, 2023

    Why is suicide (fidayeen) a sin and an insult to God?

    February 23, 2023

    पृथ्वी ग्रह जीवित है जैसे वृक्ष

    February 2, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • Raj Dharma: From the Vedic Period to Present
    • Why is suicide (fidayeen) a sin and an insult to God?
    • पृथ्वी ग्रह जीवित है जैसे वृक्ष
    • मोढेरा देश का पहला ऐसा गांव जहां 24 घंटे सोलर से जलेगी बिजली
    • माताभूमिपुत्रोहंपृथिव्या: Earth is my mother
    • सरला देवी का जीवन: महात्मा गांधी के साथ प्रेम प्रसंग
    • भारत को आजादी दिलाने में सुभाष बोस की अहम् भूमिका : ब्रिटिश पी एम
    • Do Heirs of the killer of Subhash Bose rule India?
    Login
    Sanskritik RashtravadSanskritik Rashtravad
    • Home
    • Articles
    • Sanskritik
    • Politics
    • General
    • Books
    • English
    Sanskritik RashtravadSanskritik Rashtravad
    Home»Politics»1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर, Hindu UK PM Rishi Sunak और अटल जी की कविता में भी छिपी है G-20 logo की Theme
    Politics

    1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर, Hindu UK PM Rishi Sunak और अटल जी की कविता में भी छिपी है G-20 logo की Theme

    Premendra AgrawalBy Premendra AgrawalNovember 10, 2022Updated:November 10, 2022No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    G-20 के Logo में कमल का फूल हमारी आस्था और बौद्धिकता को कर रहा चित्रित, ‘वसुधैव कुटुंबकम’  #vasudhaivkutumkam जिस भावना को हम जीते आए हैं, वो ही Theme में भी समाहित- PM @narendramodi

    #G20  @g20org

    पीएम @narendrmodi ने G-20 का Logo का अनावरण करते हुए कहा कि इसमें कमल का फूल, भारत की पौराणिक धरोहर, हमारी आस्था और हमारी बौद्धिकता को चित्रित कर रहा है। हमारे यहां अद्वैत का चिंतन जीव मात्र के एकत्व का दर्शन रहा है। ये दर्शन, आज के वैश्विक द्वंदों और दुविधाओं के समाधान का माध्यम बने, इस Logo और Theme के जरिए हमने ये संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध से मुक्ति के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं, हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G-20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है। #vasudhaivkutumkam के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की जिस भावना को हम जीते आए हैं, वो विचार इस Logo और Theme में प्रतिबिम्बित हो रहा है।

    भारत की सोच और सामर्थ्य से विश्व को परिचित कराना हमारी जिम्मेदारी

    पीएम मोदी ने कहा कि ये बात सही है कि दुनिया में जब भी G-20 जैसे बड़े platforms का कोई सम्मेलन होता है, तो उसके अपने diplomatic और geo-political मायने होते हैं। ये स्वाभाविक भी है। लेकिन भारत के लिए ये समिट केवल एक डिप्लोमैटिक मीटिंग नहीं है। भारत इसे अपने लिए एक नई ज़िम्मेदारी और अपने प्रति दुनिया के विश्वास के रूप में देखता है। आज विश्व में भारत को जानने की, भारत को समझने की एक अभूतपूर्व जिज्ञासा है। भारत का नए आलोक में अध्ययन, हमारी वर्तमान की सफलताओं का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही हमारे भविष्य को लेकर अभूतपूर्व आशाएँ प्रकट की जा रही हैं। ऐसे में ये हम देशवासियों की ज़िम्मेदारी है कि हम इन आशाओं-अपेक्षाओं से कहीं ज्यादा बेहतर करके दिखाएं। ये हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम भारत की सोच और सामर्थ्य से, भारत की संस्कृति और समाजशक्ति से विश्व को परिचित कराएं।

    अटल जी की कविता : हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय

    डेस्‍क पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखने वाले और गाय की पूजा करने वाले #UK के PM @RishiSunak

    साल 2020 में ऋषि सुनक को वित्‍त मंत्री की शपथ दिलाई गई

    इस दौरान उन्‍होंने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली

    उन्‍होंने एक बार कहा था, ‘भारत मेरी धार्मिक और सांस्‍कृतिक विरासत है’

    ऋषि सुनक को वित्‍त मंत्री की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्‍होंने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और वो हर भारतीय के फेवरिट बन गए। इस पर एक ब्रिटिश अखबार ने जब उनसे पूछा तो उन्‍होंने अपने ही अंदाज में ऋषि ने कहा, ‘मैं अब ब्रिटेन का नागरिक हूं लेकिन मेरा धर्म हिंदू है। भारत मेरी धार्मिक और सांस्‍कृतिक विरासत है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं एक हिंदू हूं और हिंदू होना ही मेरी पहचान है।’ अपनी डेस्‍क पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखने वाले सुनक धार्मिक आधार पर बीफ त्‍यागने की अपील भी कर चुके हैं। वो खुद भी बीफ का सेवन नहीं करते हैं। ऋषि, शराब भी नहीं पीते हैं। 

    मैं अखिल विश्व का गुरु महान्, देता विद्या का अमरदान।

    मैंने दिखलाया मुक्ति-मार्ग, मैंने सिखलाया ब्रह्मज्ञान।

    मेरे वेदों का ज्ञान अमर, मेरे वेदों की ज्योति प्रखर।

    मानव के मन का अंधकार, क्या कभी सामने सका ठहर?

    मेरा स्वर नभ में घहर-घहर, सागर के जल में छहर-छहर।

    इस कोने से उस कोने तक, कर सकता जगती सौरभमय।

    हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!

    मैं तेज पुंज, तमलीन जगत में फैलाया मैंने प्रकाश।

    जगती का रच करके विनाश, कब चाहा है निज का विकास?

    शरणागत की रक्षा की है, मैंने अपना जीवन दे कर।

    विश्वास नहीं यदि आता तो साक्षी है यह इतिहास अमर।

    यदि आज देहली के खण्डहर, सदियों की निद्रा से जगकर।

    गुंजार उठे उंचे स्वर से ‘हिन्दू की जय’ तो क्या विस्मय?

    हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!

    अटल जी की इस कविता में भी छिपी है G-20 थीम Theme G-20 Bharat 23 India logo की Theme

    1857 क्रांति: अंग्रेजों ने दुनिया को बोला था झूठ, वीर सावरकर ने बताया था प्रथम राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम

    1857 की क्रांति एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसने इतिहास में कालविभाजक की स्थिति अर्जित की। क्रांतिकारी और विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने 1857 की क्रांति पर अपनी कालजयी पुस्तक ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ में इस क्रांति को भारत का ‘प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम’ का नाम दिया।

    1857 की पहली घटना से लेकर स्वाधीनता के लिए आखिरी सांस तक जूझते भारतीय सैनिकों के संघर्ष को अंग्रेजों ने सिपाही विद्रोह कहकर दुनिया की आंखों में बखूबी धूल झोंकी। अगर वीर सावरकर न होते तो 1857 की क्रांति को आज भी अंग्रेजों की दृष्टि से ही देखा जाता। उन्होंने ही इस क्रांति के यथार्थ को सामने रखा व इसे प्रथम भारतीय स्वातंत्र्य समर के रूप में प्रतिष्ठापित किया।

    1857 की क्रांति अपने प्रभाव व क्षेत्र में इतनी विस्तृत और तीव्र थी कि इसने अंग्रेजों को लगभग हतोत्साहित कर दिया था। उनके हृदय से भारत पर चिरकाल तक शासन कर पाने की आकांक्षाएं तिरोहित हो चुकी थीं।

    1857 में क्रांति की चिंगारी देश में हर तरफ धधक रही थी. क्रांतिकारियों द्वारा इस चिंगारी को भरपूर हवा दी जा रही थी, लेकिन इस चिंगारी को लहर बनाने के लिए जरूरी था कि आम नागरिक इस आंदोलन से जुड़ जाएं।

    महारानी लक्ष्मीबाई ने लोगों तक क्रांति का संदेश पहुंचाने के लिए दो प्रतीक चिन्हों को चुना.ये प्रतीक चिन्ह थे रोटी और खिला हुआ कमल।

    रोटी और कमल, क्रांति का प्रतीक चिन्ह भी हो सकता है यह अंग्रेजों के लिए सोचना मुश्किल था. लोगों ने एक दूसरे के घर तक रोटी और कमल पहुंचाया तो क्रांति का संदेश घर-घर तक पहुंच गया. इस रोटी और कमल ने कमाल कर दिया और फिर एक साथ सभी क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सेना पर हमला कर दिया।

    1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम को कभी ‘किसान विद्रोह’ तो कभी ‘सैनिक विद्रोह’ का नाम दिया गया, लेकिन वास्तव में यह पूरी तरह सुनियोजित अभियान था। ‘रोटी’ और ‘कमल’ इस अभियान की खासियत थे। कानपुर के वरिष्ठ इतिहासकार मनोज कपूर के मुताबिक, नाना साहब पेशवा के रणनीतिकार तात्या टोपे ने बेहद कुशलता से इसे अमलीजामा पहनाया और ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी हैरान रह गए। वे कमल और रोटी के निहितार्थ समझ ही नहीं सके।

    नवीन चंद पटेल ने बताया कि रोटी और कमल को चुनने के पीछे भी एक महत्वपूर्ण कारण था. रोटी इस बात का प्रमाण थी कि आपको अपने लिए भोजन और रसद की तैयारी भी रखनी होगी क्योंकि युद्ध कब तक चलेगा इसका कोई ठिकाना नहीं था. इसी तरह कमल को सुख और समृद्धि के प्रतीक के रूप में चुना गया था।  इसके माध्यम से यह सन्देश पहुंचाया गया कि अगर पूरी ताकत से युद्ध लड़ा गया तो अंग्रेजों को भगा दिया जाएगा और सुख समृद्धि वापस आ जाएगी. रोटी और कमल की जोड़ी ने जो कमाल किया था उसी को आज हम 1857 की क्रांति के रूप में याद करते हैं।

    Tags: UK PM Rishi Sunak, G-20 Logo Theme, Kamal Flower, Vasudhaivkutumkam, Narendra Modi, Buddh Message, Atal Bihari Vajpayee poem, Hindu Tanman Hindu jivan, 1857 kamal roti

    Atal Bihari Vajpayee poem Buddh Message G-20 Logo Theme Hindu Tanman Hindu jivan Kamal Flower Narendra Modi Tags: UK PM Rishi Sunak Vasudhaivkutumkam
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Premendra Agrawal
    • Website
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram

    ModiMay Vaidik Netritva About - प्रेमेन्द्र अग्रवाल ने पत्रकारिता, कानून और वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1956 में छात्र संघ के महासचिव चुने गए दुर्गा लॉ एंड कॉमर्स कॉलेज, रायपुर में। उनके कुछ लेख छात्र जीवन में धर्म युग, हिंदुस्तान हिंदी साप्ताहिक आदि में और बाद में अंग्रेजी साप्ताहिक 'ऑर्गनाइजर' में भी प्रकाशित हुए। उन्होंने स्टूडेंट्स हिंदी साप्ताहिक 'बढ़ते चलें' का दिल्ली और बाद में रायपुर से प्रकाशन किया। वर्त्तमान में वे रायपुर से 1964 से हिंदी दैनिक "लोक शक्ति" का प्रकाशन कर रहे हैं। अक्टूबर 2020 से वे 'लोकशक्ति' मासिक भी प्रकाशित कर रहे हैं। लॉ ग्रेजुएट बनने के बाद उन्होंने सेल्स टैक्स और इनकम टैक्स ऑफिस में टैक्सेशन एडवाइजर के तौर पर प्रैक्टिस की। इसके बाद उन्होंने एक्सपोर्ट बिजनेस अपनाया। उन्होंने 1972 में इटली को cotton rags और बाद में ब्रिटैन को Neem Oil तथा Neem पाउडर का भी export किया। वे समय समय पर RSS, ABVP, Jan Sangh और VHPमें विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। प्रेमेन्द्र अग्रवाल से उनकी अपनी वेबसाइट: www.lokshakti.in पर संपर्क किया जा सकता है: Email: lokshaktidaily@gmail.com Twitter: @lokshaktiindia Ku app: @lokshaktidaily Facebook: @lokshaktidaily Instagram: @lokshaktidaily

    Related Posts

    मोढेरा देश का पहला ऐसा गांव जहां 24 घंटे सोलर से जलेगी बिजली

    February 2, 2023

    माताभूमिपुत्रोहंपृथिव्या: Earth is my mother

    January 31, 2023

    भारत को आजादी दिलाने में सुभाष बोस की अहम् भूमिका : ब्रिटिश पी एम

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Return on Incremental Invested Capital MetricHQ

    February 5, 2020

    Twitch Bits Calculator To Usd And Eur

    March 30, 2022

    What is Satoshi Sats? When the Dollar is divided into 100

    May 19, 2022

    Latina Women Seeing Trips

    July 28, 2022
    Don't Miss
    Articles

    Raj Dharma: From the Vedic Period to Present

    By Premendra AgrawalFebruary 23, 2023

    16 August 2018: Whenever the Gujarat riots are mentioned, Atal Bihari Vajpayee’s ‘Rajdharma’ is definitely…

    Why is suicide (fidayeen) a sin and an insult to God?

    February 23, 2023

    पृथ्वी ग्रह जीवित है जैसे वृक्ष

    February 2, 2023

    मोढेरा देश का पहला ऐसा गांव जहां 24 घंटे सोलर से जलेगी बिजली

    February 2, 2023
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    © 2023 Sanskritik Rashtravad. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?